{"_id":"5c0034d0bdec22419a259d44","slug":"201543517392-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा गोरखपुर यूनिवर्सिटी का जूडोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा गोरखपुर यूनिवर्सिटी का जूडोका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। हांगकांग में आयोजित होने वाली सीनियर एशियन ओपेन जूडो प्रतियोगिता में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के जूडोका विजय कुमार भी दमखम दिखाएंगे। गुरुकुल कॉलेज बड़हलगंज में एमए प्रथम वर्ष के छात्र विजय कुमार यादव 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
यह दूसरा मौका होगा जब दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का कोई छात्र एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विजय को गोरखपुर यूनिवर्सिटी लगातार दो साल सम्मानित कर चुकी है। वाराणसी के चिरई गांव निवासी दशरथ यादव और चिंता देवी के पुत्र विजय साल 2015 से ही लगातार सीनियर नेशनल में पदक हासिल कर रहे हैं। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई लखनऊ में पूरी करने के बाद विजय गोरखपुर आ गए और स्नातक के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी, बड़हलगंज में प्रवेश लिया।
विजय अब तक नौ देशों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। विजय की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं प्रो. विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विजय चहल, संयुक्त सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
येे हैं उपलब्धियां
2018 में कॉमन वेल्थ जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, साउथ एशियन जूडो चैंपियनशिन में स्वर्ण पदक और एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।