{"_id":"5bf1919bbdec2204de74189c","slug":"201542558107-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बना रहा पुलिस लाइंस का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बना रहा पुलिस लाइंस का पानी
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार बना रहा पुलिस लाइंस का पानी
हेल्थ कैंप में पुलिसकर्मियों और उनके घरवालों की जांच की गई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस लाइंस में रविवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। ग्लोबल हास्पिटल के डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की जांच की। हास्पिटल के प्रोपराइटर डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि ज्यादातर मरीज ब्लड प्रेशर, शुगर और एलर्जी से पीड़ित आए। एलर्जी का कारण साफ पानी का इस्तेमाल न किया जाना है।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा शाही, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वाई सिंह, फिजियोथेरेपी के डॉ. टीएन पांडेय ने भी बीमारों को परामर्श दिया। नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। एसएसपी शलभ माथुर, सीओ लाइंस रोहन प्रमोद बोत्रे, आरआई उमेश कुमार दुबे आदि उपस्थित थे।