फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   awared traders save train accident

दुदही में सतर्कता से बचा अमृतसर जैसा रेल हादसा

Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
awared traders save train accident
Train
दुदही (कुशीनगर)। स्टेशन अधीक्षक और व्यापारियों की सूूझबूझ से दुदही में अमृतसर की तरह रेल हादसा होने से बच गया। शुक्रवार रात रेल की पटरी के बगल में खड़े होकर बड़ी संख्या में लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसकी सूचना व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक को दी, उनके प्रयास से लोको पायलट ने ट्रेन की गति कम कर दी और हॉर्न बजाती हुई धीरे-धीरे आगे बढ़ी।
विज्ञापन


दुदही बाजार में दशहरा पर निकाले गए सात डोल और अखाड़े सुराजी बाजार मंदिर पहुंचे। वहां पूजा के बाद अखाड़ों का प्रदर्शन होने लगा, साथ ही आर्केस्ट्रा होने लगा। उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए।

विज्ञापन

 

अमृतसर रेल हादसे की खबर टीवी पर देखने के बाद रात करीब दस बजे दुदही बाजार के रामकुमार जायसवाल के साथ किराना मंडी के कई व्यवसायी स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक श्रीनिवास गुप्ता को लोगों के रेलवे ट्रैक पर खड़े होने की बात बताई। कुछ देर बाद बढ़नी से सीवान जाने वाली 55076 नंबर ट्रेन आने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, अधीक्षक ने ट्रेन के चालक से मिलकर रेलवे ट्रैक पर भीड़ होने की सूचना दी। इसके बाद ट्रेन के चालक और रेलवे के कुछ कर्मचारी मौका मुआयना करने गए। फिर आगे-आगे लोगों को हटाते सहायक चालक और रेलवे के कर्मचारी चले, उनके पीछे धीमी गति में ट्रेन बढ़ी। सुराजी बाजार पार कराने के बाद ट्रेन अपनी रफ्तार से निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed