फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोक्षदायिनी को प्रदूषित कर रही आमी नदी: एनजीटी

तत्काल रोकें, गंगा को प्रदूषित कर रही आमी

Fri, 24 Aug 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मोक्षदायिनी को प्रदूषित कर रही आमी नदी: एनजीटी
गंगा में गंदगी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। आमी नदी को प्रदूषण से बचाने को चल रही धीमी कवायद पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने न सिर्फ नाराजगी जताई है बल्कि यह भी कहा है कि आमी का कचरा मोक्षदायिनी गंगा को भी प्रदूषित कर रहा है। इसे तत्काल रोकने की जरूरत है। यही नहीं, एनजीटी ने मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हाई पॉवर कमेटी गठित कर एक महीने के अंदर आमी को प्रदूषण मुक्त बनाने का खाका पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


आमी बचाओ मंच की अपील पर आमी नदी के प्रदूषण पर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एनजीटी की सुनवाई हुई। चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गीडा, जीडीए, नगर निगम सहित तमाम विभागों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली गई। इसके बाद एनजीटी ने सारी कवायदों को नाकाफी बताया और कहा कि नदी को प्रदूषण मुक्त करने की ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह की तरफ से पेश प्रदूषण संबंधी रिपोर्ट को एनजीटी ने सर्वोच्च स्तर का बताया और कहा कि यह प्रदूषण गंगा को भी नुकसान पहुंचा जा रहा है। प्रदूषण रोकने वाले विभाग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। सहजनवां (गीडा) में सीईटीपी, मगहर और खलीलाबाद में एसटीपी लगाने में देरी पर भी एनजीटी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तीन जिलों में करें निगरानी

ट्रिब्यूनल ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई पॉवर कमेटी गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती में आमी नदी की निगरानी करे। नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या किया गया, इसकी जानकारी पोर्टल पर भी डाली जाए। सभी विभागों के प्रमुख अपना संपर्क नंबर भी पोर्टल पर उपलब्ध कराएं। आमी बचाओ मंच के अधिवक्ता दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। इससे पहले ही हाई पावर कमेटी को आमी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की कार्ययोजना ट्रिब्यूनल को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना माफ करने की अपील खारिज

एनजीटी ने नगर निगम और यूपी सरकार पर लगाया गया जुर्माना माफ करने की अपील खारिज कर दी। आमी नदी में ऑक्सीजन की मात्रा शून्य है। इससे मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। गीडा की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला 50 लाख लीटर गंदा पानी रोजाना आमी नदी में जाता है।

राप्ती, घाघरा के जरिये गंगा में जा रहा आमी का कचरा

आमी नदी कौड़ीराम के सोहगौरा के पास राप्ती में मिलती है और राप्ती नदी बड़हलगंज में घाघरा में मिल जाती है। घाघरा नदी बलिया में गंगा में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed