फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दूसरे देशों की सभ्यता से कराया रूबरू

दूसरे देशों की सभ्यता से कराया रूबरू

Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दूसरे देशों की सभ्यता से कराया रूबरू
कार्यक्रम में छात्राओं ने तरह-तरह के परिधान पेश किए। - फोटो : Amar Ujala
स्प्रिंगर लोरेटो गर्ल्स स्कूल में ‘इंटरनेशनल डे : एन एजूकेशनल जर्नी’ का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं ने फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी, चीन, जापान, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया समेत 23 देशों की संस्कृति पर आधारित परिधान पहनकर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही इन देशों के खानपान, स्मारक, रहन-सहन को मॉडल के जरिए पेश कर वहां की सभ्यता और संस्कृति से रूबरू कराने की कोशिश की।
विज्ञापन


छात्राओं ने जापान के काबुकी नृत्य, स्पेन के फ्लैमिंगो, हंगरी के व्लॉट्स, चीन के ड्रैगन और सऊदी अरब के कटार नृत्य को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पेरिस का एफिल टॉवर, दिल्ली का लालकिला, वेनिस का गंडोला नाव का मॉडल रहा। छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत भी कई देशों की भाषाओं में किया। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय ने कहा कि छात्राओं की प्रतिभा अद्भुत है। माली की देखभाल के बाद जैसे अच्छे फूल खिलते हैं, उसी तरह शिक्षकों की मेहनत से ही विद्यार्थियों की प्रतिभाएं निखरती हैं। प्रिंसिपल रीमा श्रीवास्तव ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रिंसिपल अल्का सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed