फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के दूसरे दिन विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कबड्ड़ी, चित्रकला, योगासन, क्विज, पीटी एवं शिक्षाप्रद संतवचन प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम भी शाम तक घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई योगासन प्रतियोगिता में अयनांत कुमार और विकास यादव प्रथम, कृष्ण चंद्र और प्रवीण द्वितीय, बालेंद्र विश्वकर्मा और कृष्णा धुलिया तृतीय रहे। क्विज के सीनियर वर्ग में गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रथम, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वितीय और अखिल भाग्य महाविद्यालय रानापार तृतीय, जबकि जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल कूड़ाघाट द्वितीय और जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ तृतीय रही। पीटी में एमपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला देवी मंदिर की टीम विजेता, महाराणा प्रताप कन्या इंटर कालेज रामदत्तपुर उपविजेता बनी। शिक्षाप्रद संत वचन प्रतियोगिता में दीपेंद्र पटेल प्रथम, देवेश आनंद द्वितीय और शालिनी यादव तृतीय रहीं।
विज्ञापन


चित्रकला
प्रथम वर्ग में सुचिता प्रथम, अभिज्ञान त्रिपाठी द्वितीय एवं द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान अंकिता गौड़ और द्वितीय स्थान आदित्य वर्मा। तृतीय वर्ग में अनुष्का शर्मा प्रथम, सतीश कुमार द्वितीय और हिमांशु मरांडी तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट चयन प्रतियोगिता
सीनियर डिविजन सी परीक्षा में विनय सिंह, छवि श्रीवास्तव, सीनियर डिविजन बी परीक्षा में नवनीत राय, खुशबू त्रिपाठी, जूनियर डिवीजन में कीर्ति वर्धन सिंह, रोशनी सिंह को सर्वोत्तम कैडेट चुने गए।

कबड्डी बालिका कनिष्ठ वर्ग
महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज विजेता और मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज सुभाषचंद्र बोस नगर उपविजेता रही। वरिष्ठ वर्ग में डीवीएन पीजी कॉलेज विजेता एवं एमपी पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ उपविजेता रही।


संस्थापक समारोह में आज
अंत्याक्षरी प्रतियोगिता : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सभागार में सुबह 10 बजे से
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता : डीवीएन पीजी कॉलेज कला संकाय भवन में 12 बजे से
सुलेख प्रतियोगिता : 2 बजे से हिंदी और 3:30 बजे से अंग्रेजी एमपी इंटर कॉलेज में
हिंदी निबंध प्रतियोगिता : डीवीएन पीजी कॉलेज कला संकाय भवन में 2 बजे से
हिंदी आशुभाषण प्रतियोगिता : डीवीएन एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में 10 बजे से

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सीएम
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इसमें शामिल होने के लिए वह 10 दिसंबर को गोरखपुर आएंगे। इसी दिन समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed