{"_id":"5a007dbb4f1c1bf2538bb0db","slug":"201509981627-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी पर मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी पर मचा घमासान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के नए मेयर प्रत्याशी राहुल सोमवार को नामांकन करने पहुंचे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी पर घमासान मच गया है। रविवार की दोपहर जिलाध्यक्ष, महानगगर अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के साथ धरमराज चौहान ने मेयर पद के लिए नामांकन किया था, मगर रविवार की रात उन्हें बदलकर राकेश यादव को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बना दिया गया। प्रदेश पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से न सिर्फ प्रत्याशी, बल्कि जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और निकाय चुनाव प्रभारी भी असमंजस में हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार की देर रात मेयर के पूर्व घोषित प्रत्याशी धरमराज चौहान को बदलकर राकेश यादव को प्रत्याशी बनाने का आदेश जारी किया था। सोमवार को राकेश यादव ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर दिया। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश के प्रति देकर पार्टी का सिंबल उनके नाम आवंटित करने की मांग की। वहीं पूर्व घोषित प्रत्याशी धरमराज चौहान इसे अफवाह बताते रहे। वह सोमवार की सुबह से ही जनसंपर्क में लगे रहे।
पार्टी ने पूर्व में घोषित मेयर प्रत्याशी धरमराज चौहान को बदलकर मुझे प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में रविवार को ही प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मैं ही अब पार्टी की ओर से मेयर का अधिकृत प्रत्याशी हूं।
विज्ञापन
- राकेश यादव, मेयर प्रत्याशी, कांग्रेस
पार्टी के निर्देशानुसार मैंने रविवार को ही नामांकन कर दिया था। इसके बाद पार्टी के सिपाही की तरह प्रचार कर रहा हूं। मुझे भी प्रत्याशी बदलने संबंधी अफवाह की जानकारी मिली है, मगर किसी पदाधिकारी से इस संबंध में निर्देश नहीं मिला है।
- धरमराज चौहान, मेयर प्रत्याशी, कांग्रेस
पार्टी ने धरमराज चौहान को मेयर का प्रत्याशी बनाया था। रविवार को जिला एवं महानगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ जाकर उनका नामांकन कराया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है। नया प्रत्याशी तय करने के संबंध में पार्टी नेतृत्व की ओर से मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- डॉ. सैयद जमाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
चर्चाओं के बाद धरमराज चौहान को पार्टी का सिंबल आवंटित किया गया था। प्रत्याशी बदले जाने के संबंध में जानकारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में शामिल होने से उनसे बात नहीं हो सकी। उनसे बात करने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर सकूंगा।
- सतीश आजमानी, निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस