{"_id":"5a007bdb4f1c1bee688b9979","slug":"201509981147-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्टीमेटम के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर चल दिया। नौसड़ से लेकर राजघाट पुल तक नगर निगम ने न सिर्फ झोपड़ियां और गुमटियां हटवाईं, बल्कि कई अवैध तरीके से कब्जा कर बनाए गए घर भी ढहा दिए।
सोमवार को संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सुबह नौसड़ चौराहे पर पहुंची। नौसड़ से राजघाट पुल तक सड़क किनारे पटरी पर लोगों ने टिन शेड, ईंट आदि डालकर निर्माण कर रखा था। कुछ दिन पहले चलाए गए अभियान के दौरान इन सभी को जल्द अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन किसी अतिक्रमण नहीं हटाया। इसे देखते हुए नगर निगम ने सोेमवार सुबह 12 स्थायी अतिक्रमण बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। साथ ही 31 झुग्गी, झोपड़ियां जैसे अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए।
प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त किया
सोमवार को नगर निगम ने शास्त्री चौराहा, सिनेमा रोड, खोवा मंडी आदि बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि इस दौरान 45 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करने के अलावा दुकानदारों से 1900 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान अखिलेश श्रीवास्तव, श्रद्धानंद आदि मौजूद थे।