{"_id":"59d934684f1c1b74698b4a40","slug":"201507406952-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी में रोबोटिक बोट ने बढ़ाया टेक फेस्ट का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी में रोबोटिक बोट ने बढ़ाया टेक फेस्ट का रोमांच
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय फेस्ट ‘टेक सृजन’ का उद्घाटन कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने शनिवार को किया। पहले दिन विभिन्न तकनीकी और बिजनेस क्विज के प्रथम चरण आयोजित हुआ। इसके अलावा रोबोटिक्स की प्रदर्शनी लगाई गई। बताया गया कि रविवार से रोबो बाधा पार करके आगे बढ़ेंगे और टास्क पूरा करेंगे। टास्क के तहत रोबो को एक गेंद उठाकर लाना है, इस दौरान रोबो एक दूसरे से आगे निकलने के लिए होड़ करेंगे।
बीटेक के छात्र-छात्राओं ने रोबो प्रदर्शनी लगाई है। रोहित और राकेश ने रोबोटिक बोट तैयार किया है, साथ ही कृत्रिम पूल बनाया है। इसी पूल में बोट के जरिए तीन चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। पहले दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स बोट को बाधा पार कराते हुए बिना कहीं टकराए अंतिम तक पहुंचाना था।। छात्र-छात्रों ने कुलपति की मौजूदगी में अपने-अपने रोबो पूल में उतारे। रविवार को इसका दूसरा चरण आयोजित होगा। इसमें बोट पर सवार रोबोट के बीच पूल से गेंद उठाकर बाधा पार करते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने की चुनौती होगी। ज्यादा तेजी से टॉस्क पूरा करने वालों में से विजेता का चयन होगा। शनिवार को उद्घाटन के दौरान डीन डॉ. केजी उपाध्याय, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. दिवाकर यादव, डॉ. बीके पांडे समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
आधुनिक तरीके से हुआ दीप प्रज्वलन
एमएमएमयूटी के आर्यभट्ट हाल में फेस्ट ‘टेक सृजन’ की शुरुआत दीप जलाकर हुई। एमएमएमयूटी के इतिहास में पहली बार यह कार्यक्रम इलेक्ट्रिक तरीके से बटन दबाकर किया गया। प्रशासनिक कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कुलपति की पहल पर इस तरह से दीप जलाने की व्यवस्था की गई।