फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोदी का ऐसा न्यू इंडिया नहीं चाहिए-राहुल

मोदी का ऐसा न्यू इंडिया नहीं चाहिए : राहुल

Sat, 19 Aug 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 19 Aug 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
मोदी का ऐसा न्यू इंडिया नहीं चाहिए-राहुल
गोरखपुर पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों से शनिवार को मिलने गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी का ऐसा न्यू इंडिया नहीं चाहिए, जिसमें अस्पताल में भर्ती बच्चे सुरक्षित न रहें। हमें ऐसा न्यू इंडिया चाहिए, जिसमें अस्पताल जाने वाले बच्चे हंसते, खेलते बाहर निकल सकें। राहुल गांधी ने मेडिकल कॉलेज की घटना को सरकार की दी हुई आपदा करार दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को गोरखपुर पहुंचे राहुल गांधी सबसे पहले बाघागाड़ा, मलांव, इसरौलिया और खुटहन जाकर मृत बच्चों के परिजनों से मिले और पूरी मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज जाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को दिक्कत न हो, इस वजह से कार्यक्रम में बदलाव किया है। देरशाम एक होटल में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यूपी सरकार को भी घेरा। कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौतों को छुपाना नहीं चाहिए। मामले में कड़ी कार्रवाई से ही सकारात्मक संदेश जाएगा। दोबारा लापरवाही नहीं होगी। जिन परिवारों के बच्चे मरे हैं उनके दर्द को समझने और बांटने आया हूं। कई परिवारों से मिला। सब लोगों ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। जब ऑक्सीजन की कमी हुई तो सबको एंबु बैग थमा दिए गए। लोगों ने कहा कि कई घंटों तक एंबु बैग चलाया लेकिन अपने बच्चे को बचा नहीं सके। साफ है कि ये गवर्नमेंट मेड ट्रेजडी है। कुछ समय पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज आया था। इसके बाद दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि यहां कई कमियां हैं। इन्हें दूर करने के लिए फंड की जरूरत है लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। अब सरकार को घटना को छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि एक्शन लेना चाहिए। ये नेशनल ट्रेजडी है। यह हाल तब है जब मोदी जी न्यू इंडिया की बात कह रहे हैं। राहुल गांधी बोले, ऐसा न्यू इंडिया हमें नहीं चाहिए।
विज्ञापन


पांच बार के सांसद ने कुछ नहीं किया : गुलाम नबी
गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा। गुलाम नबी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पांच बार से गोरखपुर के सांसद हैं लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। बच्चों के मरने का सिलसिला जारी है। ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत ने पूरे देश, दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज बब्बर का भी सीएम पर वार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गोरखपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया। साथ ही कहा कि योगी जो बयानबाजी कर रहे हैं, वह मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं है। ऑक्सीजन से बच्चों की मौत को सरकार भुलाना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। भले ही सियासत करने का आरोप लगे, इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं है। इसीलिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed