{"_id":"5974aede4f1c1b62708b47ce","slug":"201500819166-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनरव्हील मेला के राखी मेले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनरव्हील मेला के राखी मेले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
राखी मेले में खरीदरी करती महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। इनरव्हील क्लब ने रविवार को गोरखपुर क्लब में राखी मेले का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ एसडीएम खजनी अखिलेश पांडेय भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने मेले की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे ही अन्य संस्थाओं को भी समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने पूरे मेले का भ्रमण किया और वहां लगे सभी स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। दृष्टिबाधित बच्चों ने ‘बेटी बचाओ, बटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। बच्चों व बड़ों के लिए ‘तोल मोल के बोल’ और ‘सब खेलो, सब जीतो’ खेल का भी आयोजन हुआ। मेले में हैंडीक्राफ्ट, कुर्ती, सूट, साड़ी, ज्वैलरी, बेडशीट, राखी, बेडकवर, मेंहदी के अलावा लजीज व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए थे। इन स्टालों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
मेले में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। बच्चों में इस प्वाइंट का खूब क्रेज देखने को मिला। इससे पहले दृष्टिबाधित विद्यालय से आए छात्रों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था की अध्यक्ष तरंग अग्रवाल ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर निशा, जिंदन, अंशु अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल ने भूमिका निभाई। इस दौरान संस्था की सदस्य गरिमा अग्रवाल, खुशबू, प्रतिमा, शीना, शोभा, रोली, स्मृति अग्रवाल, अंजलि लिलारिया आदि मौजूद रहीं।