{"_id":"597262294f1c1b18758b4736","slug":"201500668457-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस लगा रहे जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस लगा रहे जवान की मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खाद कारखाने के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में दौड़ पूरी करने के दौरान जमीन पर गिरे जवान की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि जवान को बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
उत्तराखंड के रहने वाले हर्षवर्धन राव एसएसबी में जवान थे। बताया गया कि एसएसबी परिसर में प्रशिक्षण के दौरान आठ किलोमीटर की रेस रखी गई थी। इसमें कई जवानों ने हिस्सा लिया था। दौड़ के दौरान ही हर्षवर्धन औंधे मुंह गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनके गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दौड़ स्थगित कर दी गई, फिर हर्षवर्धन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की खबर एसएसबी जवान के घर भी दी गई। मामले में एसएसबी के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। घरवालों के आने पर शव उन्हें सौंपा जाएगा।