{"_id":"596d03364f1c1b6c328b4793","slug":"201500316470-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में गिरे मजदूर का पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में गिरे मजदूर का पता नहीं चला
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। विरवट कोन्हवलिया के सामने गंडक नदी में डूबे मजदूर का अब तक पता नहीं लग सका है। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने भी गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे मजदूर की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मजदूर के घर में मातम छाया हुआ है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के विरवट कोन्हवलिया गांव निवासी 20 वर्षीय दुर्गेश गुप्ता पुत्र बैजनाथ गांव के सामने ही एपी तटबंध की मरम्मत के कार्य में लगा हुआ था। रविवार को कार्य करने के दौरान पैर फिसल जाने की वजह से दुर्गेश नदी में गिर गया था। पानी का बहाव तेज होने की वजह से कुछ ही पलों में वह डूब गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक नदी में उसकी तलाश कराई। सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची और मोटर बोट व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू हुई। पूरे दिन खोजबीन के बाद भी नदी में डूबे मजदूर का पता नहीं चला।