{"_id":"59638a7d4f1c1bfb698b46e7","slug":"201499695741-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में दाखिले को भीगते पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में दाखिले को भीगते पहुंचे
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के जरिए एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया दूसरे दिन सोमवार को जारी रही। बारिश के चलते दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। काफी संख्या में अभ्यर्थी काउंसिलिंग स्थल तक भींगते पहुंचे।
नीट के जरिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत मेडिकल कॉलेज में प्रमाण पत्रों की जांच रविवार से शुरू हुई। इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिला, जिन्होंने नीट की वेबसाइट पर प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज का चयन किया था। कॉलेज के ऑडिटोरियम में काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई। सोमवार को प्रवेश परीक्षा में 450 से 321 अंक पाने वाले करीब 500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर समेत करीब डेढ़ दर्जन जिलों से अभ्यर्थी आए। रविवार से लगातार हो रही बारिश के कारण दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी और उनके अभिभावक बारिश के कारण भींगते हुए कैंपस पहुंचे। कुछ अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र भी बारिश के कारण भींग गए।