{"_id":"595beca64f1c1b8e5d8b46a8","slug":"201499196582-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप डाउनलोड कर खुद को करें सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप डाउनलोड कर खुद को करें सुरक्षित
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद आईजी व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में डायल 100 की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला में आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि यूपी 100 सिटीजन सर्विस सेवा की शुरुआत हुई है। आम नागरिक इसके एप को डाउनलोड कर सकते हैं। मुसीबत के समय उन्हें एसओएस बटन दबाना होगा। इसे दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी हो जाएगी और पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच जाएगी।
आईजी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को भी नया एप दिया गया है। इसके अंतर्गत वह कॉल्स एवं उन पर होने वाली कार्रवाई की पूरी जानकारी ले सकते हैं। अभी डायल 100 की कार्रवाई की जानकारी समय से नहीं हो पाती थी। अब अधिकारी रिस्पांस समय से लेकर पूरी जानकारी पा सकते हैं। साथ ही सीसीटीएनएस की भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। थाने पर लगे कंप्यूटर में डायल 100 की सभी गतिविधियां दिखाई देंगी। थानेदार किसी भी घटना पर क्लिक कर उसकी पूरी जानकारी ले सकेंगे। कार्यक्रम में सभी राजपत्रित अधिकारी, थानेदार मौजूद थे।