{"_id":"595952eb4f1c1b3c4e8b46f4","slug":"201499026155-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में मरीजों पर गर्मी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में मरीजों पर गर्मी की मार
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड में लगी एसी खराब होने के कारण मरीजों को जलन झेलनी पड़ रही है। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण मरीज बेहाल हैं।
रेती चौक निवासी अनूप कुमार गुप्ता की छह साल की बेटी लाडो एक माह से वार्ड में भर्ती है। अनूप ने बेटी के बेड के भीतर छोटा टेबल फैन लगा रखा है, जिससे उसे जलन से राहत मिले। ऐसा तब है, जब लाडो के बेड के ठीक ऊपर एसी लगी हुई है। कागजों में यह एसी चालू है, लेकिन इसका कोई असर वार्ड में नहीं दिखता। अनूप ने बताया कि वार्ड की एक एसी कई दिन पहले बनने को गई, लेकिन अभी तक ठीक होकर नहीं आई। जो तीन एसी लगी हैं, उनसे कोई कूलिंग नहीं हो रही। देवरिया की नूर शमा अपनी बेटी जोहरा खातून के साथ 36 दिन से वार्ड में हैं। जोहरा का इलाज यहां चल रहा है। जोहरा के लिए नूर शमां बाजार से टेबल फैन खरीद कर लाई हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की एसी किसी काम की नहीं। 15 बेड के इस वार्ड में गर्मी से बिलबिलाते हुए अमरूद मंडी निवासी अजय बेड से उतर कर टेबल पर बैठे थे। बुरी तरह से झुलसे अजय को बाहर यूं बैठने से संक्रमण का खतरा था। इसके बाद भी वह बाहर इसलिए बैठे थे कि गर्मी से हो रही जलन से थोड़ी राहत मिल जाए। वार्ड अटेंडेंट ने बताया कि एसी खराब होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई है। कुछ दिन पहले एक मैकेनिक आया था, उसने एसी ठीक की थी, फिर भी एसी कूलिंग नहीं कर रही।
इस संबंध एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने कहा कि दो एसी इसी बीच शिकायत पर ठीक कराई गई थी। इसके बाद भी ये कूलिंग नहीं कर रही हैं तो इन्हें जल्द ही रिप्लेस कराया जाएगा।