{"_id":"593860634f1c1b1e2d8b45b2","slug":"201496866915-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर के संविदा स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर के संविदा स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बाहर से नर्सों को बुलाने पर ट्रॉमा सेंटर में संविदा पर तैनात सभी 98 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। संविदा पर तैनात नर्सों का कहना है कि उन्हें बाहर निकालने के लिए यह किया जा रहा है। इसके विरोध में संविदा नर्सों ने प्राचार्य से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल प्रशासन ने अन्य वार्डों से नर्स और कर्मचारियों को बुलाकर ट्रॉमा सेंटर का काम संभाला।
संविदा कर्मी संघ के अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कहा कि उनके साथ पूरी तरह से फर्जीवाड़ा किया गया है। ट्रॉमा सेंटर के संविदा कर्मियों की नियुक्ति का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में उनके स्थान पर दूसरों का नियुक्त करना कानूनन गलत है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यह विरोध जारी रहेगा और गुरुवार से सभी स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कार्य बहिष्कार से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को कुछ देर तक दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ मरीजों को समय पर इंजेक्शन नहीं लग सका और कुछ की पट्टी नहीं बदली जा सकी।