फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 vehicle seaze

स्कूली बस समेत 20 वाहन सीज

Sat, 21 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
20 vehicle seaze
स्कूली वाहनों की जांच करते एआरटीओ। - फोटो : Amar Ujala
एटा में स्कूल बस के हादसे का शिकार होने के बाद आरटीओ दफ्तर ने स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ की ओर से गठित टीम ने शुक्रवार को 175 वाहनों की चेकिंग की। इनमें 64 वाहनों का चालान करने के साथ ही स्कूली बस समेत 20 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी राकेश सिंह ने एआरटीओ संदीप कुमार पंकज और संदीप कुमार जायसवाल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। दोनों ने जिले भर में स्कूली वाहनों की जांच की। संभागीय परिवहन अधिकारी सिंह ने बताया कि जिले भर में 42 बसों, 11 व्यावसायिक और 11 निजी मारूती वैन का चालान किया गया है। इसके अलावा 10 बसें, पांच व्यावसायिक और पांच निजी मारूति वैन को सीज भी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जो लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर स्कूलों में कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फिटनेस की जांच आज से
स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच का काम शनिवार से परिवहन महकमा शुरू कर देगा। इसके लिए विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है। वहीं रविवार को कैंप लगाकर वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपने वाहनों को लेकर आएंगे और उसी दिन फिटनेस कराकर ले जाएंगे। कोई भी वाहन यहां परिसर में खड़ा नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमाण पत्रों की होगी जांच
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वाहन परमिट
- फिटनेस प्रमाण पत्र
- वाहन बीमा
- प्रदूषण प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed