{"_id":"57f668334f1c1b0d6d26f7be","slug":"20-thousnads-roadways-employees-will-get-salery-in-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगी नगद तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगी नगद तनख्वाह
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
up roadways
रोडवेज कर्मचारियों को देर से ही सही, सितंबर माह की तनख्वाह मिल जाएगी ताकि वे दशहरा मना सकेंगे। प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों को डिपो के खजाने से सितंबर माह की तनख्वाह देने का आदेश जारी किया है।
प्रदेश के करीब 85 डिपो में काम करने वाले 20 हजार नियमित कर्मचारियों को एक से सात तारीख के मध्य वेतन देने का प्रावधान है। इन्हें रोडवेज लगभग 86 करोड़ रुपये प्रतिमाह वेतन के तौर पर भुगतान करता है, जबकि संविदा चालकों और परिचालकों को 20 तारीख को वेतन दिया जाता है। वर्तमान अक्टूबर माह में छह तारीख बीत चुकी है पर अभी तक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा है। इस बीच बैंकों की छुट्टियां हो रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को दशहरा में जेब खाली रहने की चिंता सता रही थी। उनकी इसी चिंता को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने डिपो के खजाने से सितंबर माह की तनख्वाह देने का आदेश जारी किया है।
एमडी के आदेशानुसार गोरखपुर और बस्ती मंडल के डिपो के कर्मचारियों में नगद तनख्वाह बांटने की व्यवस्था करा दी गई। शुकवार से वे तनख्वाह ले सकेेंगे। बैंकों में अवकाश के चलते सितंबर माह का वेतन इस मर्तबा समय से कर्मचारियों के खाते में नहीं डाला जा सका।
विज्ञापन
- एसके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर-बस्ती मंडल