फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 person free from jail

मंडलीय जेल से दो कैदी हुए आजाद

Thu, 03 Oct 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
2 person free from jail
जेल से छोड़े गए बंदियों के साथ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी, जेलर राम सागर शुक्ला व सामाजिक संस्‍थाओं के ?
मंडलीय जेल से दो कैदी हुए आजाद
विज्ञापन

गोरखपुर। मंडलीय कारागार से सजायाफ्ता दो कैदियों कुशीनगर के चांदनी चौक निवासी सलीम और गोरखपुर के बांसगांव निवासी विनोद को गांधी जयंती पर बुधवार को आजाद किया गया। दोनों जुर्माना न भर पाने की वजह से अतिरिक्त सजा काट रहे थे। जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई के लिए शासन को पत्र भेजा था। अनुमति मिलने के बाद दोनों का जुर्माना जेल प्रशासन ने सामाजिक संस्थाओं से मंगलवार को जमा करा लिया था। सलीम का जुर्माना अपराध निरोधक समिति और विनोद का जुर्माना व्यापारी संगठन चेंबर ऑफ कामर्स ने जमा किया है। रिहाई के दौरान चेंबर ऑफ कामर्स के संजय सिंघानिया भी मौजूद रहे।बुधवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी, जेलर प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर प्रभाकांत पांडेय ने दोनों कैदियों को गेट के बाहर छोड़ा।

महिला बंदियों को बांटी गई किताबें
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में गांधी जयंती पर सामाजिक संस्था जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से महिला बंदियों के लिए साक्षरता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जेल में बंद 90 महिला बंदियों को किताब बांटी गई। महिलाओं को रोजाना एक घंटे संस्था की ओर से साक्षर किया जाएगा। किताब बांटने के दौरान सामाजिक संस्था के लोगों के अलावा जेल के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जेल के अधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इससे पहले अधिकारियों आदि ने सफाई भी की। बाद में बंदियों को मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed