{"_id":"5cd47918bdec22076b5eef6c","slug":"191557428504-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी
Fri, 10 May 2019 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
shani dev
- फोटो : shani dev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) यात्रियों को किफायती दर पर पांच ज्योर्तिलिंग का दर्शन कराएगा। पहली बार इस भ्रमण पर जाने वाली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। यह यात्रा दो जून से 11 जून के बीच होगी।
स्पेशल ट्रेन के पैकेज के तहत नौ रात और 10 दिन की यात्रा होगी। इसके तहत ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयबंकेश्वर एवं घृष्णेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा नासिक में शिरडी (साईं बाबा मंदिर) एवं बड़ोदरा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के एवज में प्रत्येक यात्री को 9450 रुपये देने होंगे। ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, ग्वालियर एवं झांसी से उपलब्ध है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का भोजन भी कराया जाएगा। यात्रा में स्थानीय बस की सुविधा और धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। ट्रेन में सफर के लिए यात्री लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, वाराणसी एवं आगरा से बुकिंग करा सकते हैैं।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।