{"_id":"5ca8fc39bdec22141d19f375","slug":"191554578489-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग 15 से
Sun, 07 Apr 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह की 82 सीटों पर (सत्र 2019-20) दाखिले के लिए काउंसिलिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। दो दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया के बालिका वर्ग में हॉकी, वॉलीबाल, कुश्ती, जिमनास्टिक और बालक वर्ग में कुश्ती, जिमनास्टिक और वॉलीबाल खेल में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। गोरखपुर में 15 को जिमनास्टिक और 16 अप्रैल को कुश्ती की काउंसिलिंग होगी। हॉकी, वॉलीबाल की काउंसिलिंग लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में होगी।
प्रधानाचार्य एके पांडेय ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में विभिन्न खेलों की 82 सीटें रिक्त हैं। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 15 जनवरी को मंगाया गया था। 17 मार्च तक विभिन्न खेलों का ट्रायल हुआ। इसके बाद मेरिट तैयार को खेल निदेशालय भेजा गया। अब सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए काउंसिलिंग की तारीख का एलान हुआ है। काउंसिलिंग का कार्यक्रम खेल निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही क्षेत्रीय खेल कार्यालय दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है।