{"_id":"5c6c57e5bdec224df422e623","slug":"191550604261-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल को 9325 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल को 9325 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे प्रधानमंत्री
Wed, 20 Feb 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मानबेला में 24 फरवरी को आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को 9325 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इनमें 903 करोड़ के कामों का लोकार्पण और 8422 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल और बस्ती के मुंडेरवा व गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे।
वहीं, 4816 करोड़ की लागत वाले गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे। कुंभ में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री, मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक फोरलेन और 3100 करोड़ की लागत से इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) की तरफ से गोरखपुर- क ांडला एलपीजी पाईप लाइन बिछाने के काम का भी शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। अभी इसमें कुछ और योजनाएं जुड़ या घट सकती हैं।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड क्षमता पीजी गर्ल्स छात्रावास : 11.85 करोड़
गोरखपुर में 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण : 7.68 करोड़
स्वदेश योजना के तहत गोरखनाथ मंदिर में प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था: 6.50 करोड़
मुंडेरवा चीनी मिल : 386.73 करोड़
पिपराइच चीनी मिल : 410 करोड़
मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल बिल्डिंग : 69.87 करोड़
गोरखनाथ मंदिर का विकास : 12.88 करोड़
गोरखनाथ मंदिर परिसर में म्यूजियम की स्थापना : 9. 37 करोड़
मानसरोवर ताल एवं रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार : 7.00 करोड़
गोरखपुर- कांडला एलपीजी पाईप लाइन : 3100 करोड़
गोलखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे : 4816 करोड़
इलेक्ट्रिक लोकोशेड का निर्माण(पूर्वोत्तर रेलवे) : 66 करोड़
बाल्मिकीनगर खंड का विद्युतीकरण (पूर्वोत्तर रेलवे) : 123 करोड़
विज्ञापन
वहीं, 4816 करोड़ की लागत वाले गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे। कुंभ में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री, मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक फोरलेन और 3100 करोड़ की लागत से इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) की तरफ से गोरखपुर- क ांडला एलपीजी पाईप लाइन बिछाने के काम का भी शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। अभी इसमें कुछ और योजनाएं जुड़ या घट सकती हैं।
विज्ञापन
पिपराइच चीनी मिल : पांच हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार
पिपराइच चीनी मिल से रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई का दावा है। यह मिल पूरी तरह से आधुनिक है और किसी भी तरह का तरल पदार्थ मिल से बाहर नहीं निकलने की वजह से इससे प्रदूषण नहीं होगा। मिल से पांच हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
इन कार्यों का होगा शुभारंभ
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 बेड क्षमता पीजी मैरीड छात्रावास: 10.77 करोड़बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड क्षमता पीजी गर्ल्स छात्रावास : 11.85 करोड़
गोरखपुर में 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण : 7.68 करोड़
स्वदेश योजना के तहत गोरखनाथ मंदिर में प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था: 6.50 करोड़
मुंडेरवा चीनी मिल : 386.73 करोड़
पिपराइच चीनी मिल : 410 करोड़
मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल बिल्डिंग : 69.87 करोड़
इन कार्यों की रखी जाएगी आधारशिला-
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण : 288.30 करोड़गोरखनाथ मंदिर का विकास : 12.88 करोड़