फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उपस्थिति पंजिका में दर्ज करना होगा उत्तर पुस्तिका क्रमांक

उपस्थिति पंजिका में दर्ज करना होगा उत्तर पुस्तिका क्रमांक

Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका में दर्ज करना होगा उत्तर पुस्तिका क्रमांक
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में नकल पर नकेल के लिए पहली बार कॉपियों पर कोड जारी करने के साथ ही एक और नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर के साथ ही उत्तर पुस्तिका क्रमांक भी दर्ज करना होगा। बोर्ड ने इस बार भेजी उपस्थिति पंजिका में एक और कॉलम इस बाबत बढ़ाया है।
विज्ञापन

सात फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में नई व्यवस्था के लागू होने से कापियों की हेर फेर नहीं की जा सकेगी। बाहर से कॉपियां लिखकर बदलने की शिकायतों से भी निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंची कॉपियां और पेपर

जिले के हर केंद्र पर कॉपियां व प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर के इलाके में नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा के दौरान केंद्र के 200 मीटर दायरे में अभिभावक या कोई अन्य बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed