{"_id":"5c4a14a8bdec2226154d079e","slug":"191548358824-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां पैदा हुई तो मिला उत्सव सा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां पैदा हुई तो मिला उत्सव सा माहौल
Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ‘एक आंखों के पास है तो एक आंखोें से दूर, बेटे हीरा होते हैं तो बेटियां कोहिनूर’ नवाज देवबंदी का यह शेर गुरुवार को जिला अस्पताल में जीवंत हो उठा। नवजात बेटियों को गोद में लिए माता-पिता शायद यही भाव महसूस कर रहे थे। जब उनके कोहिनूर के जन्म को उत्सव जैसा माहौल मिला। सभी के चेहरे खिले थे और वे बेटियों के जन्म होने पर
इतरा रहे थे। अवसर था राष्ट्रीय बालिका दिवस का, जब जिला अस्पताल में 33 नवजात के पैदा होने की खुशी में एक साथ केक काटे गए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आकांक्षा राणा की मौजूदगी में नवजात के अलावा शेल्टर होम की लड़कियां भी थीं। सभी नवजात के माता-पिता को अस्पताल की ओर से किट और उपहार के साथ बर्थ सर्टिफिकेट भी दिए गए। वहीं शेल्टर होम की लड़कियों का स्वास्थ्य चेकअप कराया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करते हैं। नवजात की मां पूजा सिंह, रीता कुमार और शबनम ने कहा कि उनकी बेटी का जन्म तो यादगार हो गया। मेरे लिए तो बेटियां ही नूर हैं और वही कोहिनूर। पूजा पांडेय ने बताया कि 18 से 24 जनवरी तक पैदा हुए नवजात को प्रतीक के रूप में जन्मदिन मनाया गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, डॉ. सोनकर सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।