{"_id":"5c33aeebbdec2256d743d893","slug":"191546890987-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमतीनगर एक्सप्रेस अब सीतापुर तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमतीनगर एक्सप्रेस अब सीतापुर तक चलेगी
Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अब गोरखपुर से बढ़नी होकर गोमतीनगर तक जाने वाली गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस (15009, 15010) सीतापुर स्टेशन तक चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ऐशबाग-सीतापुर रेल खंड के आमान परिवर्तन ंका कार्य पूरा होने के बाद नौ जनवरी को रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करेंगे।
नौ जनवरी से गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस रात 10 बजे रवाना होकर गोमतीनगर सुबह 6.15 बजे, बादशाहनगर से 6.27 बजे, लखनऊ जंक्शन से 7.55 बजे, ऐशबाग से 8.09 बजे, लखनऊ सिटी से 8.20 बजे तथा सिधौली से 9.20 बजे छूटकर सीतापुर सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सीतापुर से शाम 7.30 बजे चलकर सिधौली से रात 8.14 बजे, लखनऊ सिटी से 9.30 बजे, ऐशबाग से 9.42 बजे, लखनऊ जंक्शन से 10.25 बजे, बादशाहनगर से 11.00 बजे चलकर गोमतीनगर से रात 11.20 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी।