फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज आएंगे सीएम आदित्यनाथ और रमन सिंह

सीएम योगी और रमन सिंह आज आएंगे गोरखपुर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
आज आएंगे सीएम आदित्यनाथ और रमन सिंह
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का शहर में आगमन होगा। योगी तीन तो रमन सिंह दो दिनों तक शहर में रहेंगे। दोनों सीएम को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन तथा रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम 5:45 बजे शहर आ जाएंगे। वह गोरक्षनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार की सुबह नौ बजे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे। वहां दोपहर 12:30 बजे तक रहेंगे। उसके बाद तीन से चार बजे तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के दौरान मौजूद रहेंगे। 4:10 बजे गोरक्षनाथ मंदिर प्रस्थान करेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार की सुबह 9:40 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को 3:30 बजे शहर आएंगे। 3:30 से 4:30 बजे तक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। मंगलवार को 9:30 बजे से एक बजे तक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह सम्मिलित होने के बाद तीन से चार बजे तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह 4:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed