{"_id":"5c02e8a5bdec2241bc237d0e","slug":"191543694501-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न होने पाए, मुख्यमंत्री ने दिया अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न होने पाए, मुख्यमंत्री ने दिया अधिकारियों को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत भी दी कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न होने पाए।
मुख्यमंत्री से मिलने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में फरियादी भी शनिवार की सुबह ही गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। सीएम के दिन की शुरूआत गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन से हुई। फिर उन्होंने भ्रमण कर मंदिर की व्यवस्थाएं और गोशाला में गायों को देखा। वहां से निकलकर वह सुबह 6:30 बजे कार्यालय में बैठ गए।
एक-एक कर दो सौ से अधिक फरियादियों की गुहार सुनने के साथ ही उनको न्याय दिलाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान स्वच्छाग्रही संघ के सदस्यों ने उन्हें प्रार्थना पत्र देकर मानदेय दिलाने की मांग भी की।