{"_id":"5c018d4cbdec22417f79f75e","slug":"191543605580-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का आह्वानः उद्योग लगाएं, जमीन हम देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का आह्वानः उद्योग लगाएं, जमीन हम देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गीडा दिवस गोरखपुर में औद्योगिक निवेश की बेहतर संभावनाएं लेकर आया। बेहतर माहौल की तलाश में दूसरे प्रदेशों में उद्योग लगा चुके गोरखपुर के उद्यमियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। कहा, आइए यहां उद्योग लगाइए। आपको जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल के माध्यम से कोई भी उद्यमी इसके लिए आवेदन दे सकता है।
गीडा के 30वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को बाहर से आए उद्यमियों ने बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक-एक कर अपनी बात रखी। उन्होंने घर वापसी की इच्छा जताई और कहा कि इसके लिए वे काफी समय से प्रयासरत हैं, लेकिन जमीन नहीं मिल पा रही है। इस पर सीएम ने जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके पूर्व मंच से सीएम ने गीडा के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि गीडा औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गोरखपुर पूर्वांचल का केंद्र बिंदु है। 20 साल के दौरान गीडा गोरखपुर के विकास में मुकुट की तरह बन गया है। आने वाले समय में स्थितियां और बेहतर होंगी।
औद्योगिक निवेश की बेहतर संभावनाओं के लिए प्रदेश में 21 फोकस सेक्टर की पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने रोजगार की संभावनाएं बढ़ाएं ताकि युवाओं की ताकत को देश के विकास में लगाया जा सके। सीएम ने कहा कि विकास और सुशासन का कोई विकल्प नही होता है। हर नौजवान को काम चाहिए। इसके लिए उद्योग लगाने होंगे और गीडा इस दिशा सकारात्मक पहल कर रहा है।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को गति दी है। अब गीडा में भी औद्योगिक माहौल बन गया है। जनता को सरकार पर विश्वास है। सरकार जनहित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम में विधायक शीतल पांडेय, फ तेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, विपिन सिंह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, मेयर सीताराम जायसवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश सिंह, कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन सहित उद्यमी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
- कम्यूनिटी रेडियो गोरखपुर 90.8 का
- पीएनबी की गीडा शाखा का। गीडा की स्मारिका उन्मेष का विमोचन भी हुआ।
सुनित गुप्ता- गीडा के पूर्व प्रबंधक एवं मास्टर प्लानर
एसके अग्रवाल- गीडा की परिकल्पना करने वाले उद्यमी
आरएन सिंह- गीडा में पहला उद्योग लगाने वाले
आरआर तिवारी- बाहर से आकर गीडा में उद्योग लगाने वाले पहले उद्यमी
संदीप सिंह- गीडा का लोगो डिजाइनर

बेहतर होगा बैंकों का सीडी रेसियो
समारोह में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया ने कहा कि ज्यादातर बैंक गोरखपुर के कारोबार की रकम का इस्तेमाल अन्य प्रदेशों में कर रहे हैं। उन्होंने सीएम के समक्ष मांग उठाते हुए कहा कि इस व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। इसपर सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में बैंकों का सीडी रेसियो 50 प्रतिशत पहुंच गया है। आने वाले समय इसके 60 प्रतिशत से ज्यादा होने की संभावना है। सीएम ने बताया कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के जीएम विवेक झा से गीडा को फंड उपलब्ध कराने को कहा है ताकि यहां उद्योग स्थापित किया जा सके।इनका हुआ उद्घाटन
- गीडा के एप और 3-डी मैपिंग का- कम्यूनिटी रेडियो गोरखपुर 90.8 का
- पीएनबी की गीडा शाखा का। गीडा की स्मारिका उन्मेष का विमोचन भी हुआ।
इन्हें किया सम्मानित
प्रताप नारायण सिंह (गीडा को जमीन देने वाले)सुनित गुप्ता- गीडा के पूर्व प्रबंधक एवं मास्टर प्लानर