{"_id":"5bf9a6e7bdec2241a8749024","slug":"191543087847-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मुंबई-कोलकाता के लिए भी शुरू होगी सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मुंबई-कोलकाता के लिए भी शुरू होगी सीधी उड़ान
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नया साल वायुयान सेवा के क्षेत्र में शहर के लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा। सात जनवरी से गोरखपुर से बंगलुरू की सीधी उड़ान की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अब मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की तैयारी है। इनके शुभारंभ की अभी कोई तिथि तो नहीं निर्धारित की जा सकी है मगर तैयारियों तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ने एनओसी दे दी है। माना जा रहा है कि संबंधित विमान कंपनियां जल्द ही तिथि की भी घोषणा कर देंगी।
वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन विमान कंपनियों एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इंडिगो की एक-एक उड़ान होती है। इसके अलावा सूरत के लिए भी उड़ान हो रही है। बंगलुरू के लिए शुरू हो रही हवाई सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट खाली न मिलने से फ्लाइट की घोषणा और बुकिंग नहीं शुरू हो पा रही है। मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने से 36 घंटे की यात्रा महज दो घंटे में पूरी हो जाएगी। बंगलूरू की तरह मुंबई की भी उड़ान रोजाना होगी और 180 सीट की सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रीय सेवाएं भी जल्द
जल्द ही गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ आपस में हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे। इन सेवाओं के नए साल के शुरू के तीन महीने के भीतर शुरू हो जाने की उम्मीद है। इसकी घोषणा हाल ही में दिल्ली के लिए शुरू हुई इंडिगो की विमान सेवा के कार्यक्रम के दौरान विमानन मंत्री सुरेश प्रभु और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन