स्कूलों से बच्चे गैरहाजिर, एडी बेसिक का वेतन रोका
धन मुहैया कराए जाने के बाद भी मनरेगा के तहत काम नहीं शुरू कराने पर कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन से जवाब तलब किया है। धान खरीद की रफ्तार धीमी होने पर उन्होंने इसमें तेजी लाने के साथ ही मंडलीय अधिकारियों को भी जिलों में जाकर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान ही कमिश्नर ने जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन कर दिया जाए। ई-पास से राशन वितरण के संबंध में उन्हाेेंने निर्देश दिए कि उन गांवाें की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं, जहां पर नेटवर्क की समस्या आ रही है।
50 लाख के ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रेक्षागृह के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मुसहर और वनटांगिया गांव में हर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में डीएम गोरखपुर के . विजयेंद्र पांडियन, डीएम कुशीनगर डॉ. अनिल कुमार सिंह, सीडीओ गोरखपुर अनुज सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।