फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चुनाव युद्ध की तरह, अभियान के जरिए जनता के बीच बनाए पैठ: मंत्री धर्मपाल सिंह

चुनाव युद्ध की तरह, अभियान के जरिए जनता के बीच बनाए पैठ: मंत्री धर्मपाल सिंह

Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चुनाव युद्ध की तरह, अभियान के जरिए जनता के बीच बनाए पैठ: मंत्री धर्मपाल सिंह
फाइल फोटो - फोटो : google
जिले के प्रभारी और सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने निपाल क्लब में बूथ स्तरीय संगठन, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। कहा कि चुनाव युद्ध की तरह होता है। इसमें जीत-हार का मायने होता है। उत्साह के साथ जनता के पास जाएं और सहयोग मांगें। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी है। यह काम पदाधिकारी, कार्यकर्ता को करना है। हर घर तक पहुंचना है। तभी मिशन 2019 की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


अभियान के जरिए भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में जुटी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को गोरखपुर, देवरिया और घोसी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। सिंचाई मंत्री ने कहा कि 17 नवंबर को हर बूथ पर कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। हर बूथ से पांच बाइक सवार चंपादेवी पार्क पहुंचेंगे। फिर अलग-अलग वार्डों में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
विज्ञापन


एक से 15 दिसंबर के बीच भाजपा नेता, कार्यकर्ता 150-150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। 26 जनवरी को कमल ज्योति महाअभियान का आगाज होगा। उसके तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर दीपक जलाना है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि चुनाव की असली लड़ाई बूथों पर होती है। बूथ को मजबूत बनाकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, महामंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मेयर सीताराम जायसवाल, सहजानंद राय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विश्वजिताशु सिंह आशु ने भी चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति में मंत्री अनिल राजभर और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के कामकाज से जनता खुश है। जिन लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें चिह्नित किया जाए। जनवरी से पहले लाभ दिलाने का काम किया जाए।

देवरिया लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक प्रदेश मंत्री पंकज सिंह और सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल की मौजूदगी में हुई। कहा गया कि महागठबंधन की चिंता नहीं है। चुनाव की तैयारी में लग जाएं। अभियान के जरिए जनता के पास पहुंचे और उपलब्धियां गिनाकर वोट मांगें। निश्चित सहयोग मिलेगा। इस मौके पर प्रदीप शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र, जय प्रकाश निषाद, अंजू चौधरी, चिरंजीव चौरसिया, रणजीत राय बड़े मौजूद रहे।

आज पांच लोकसभा क्षेत्रों की संचालन समिति की बैठक
बांसगांव गोरखपुर, सलेमपुर देवरिया, लालगंज आजमगढ़, कुशीनगर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक शनिवार को होगी। इसमें भी प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी हस्सा लेंगे। सांसद, विधायक के साथ ही जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता को बैठक में बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed