{"_id":"5bd5ead0bdec22695706fffb","slug":"191540745936-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौटियों पर खरा उतरा स्पोर्ट्स कॉलेज का एस्ट्रोटर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौटियों पर खरा उतरा स्पोर्ट्स कॉलेज का एस्ट्रोटर्फ
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ पर जल्द ही अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एस्ट्रोटर्फ का मुआयना कर उसे हरी झंडी दे दी है। महासंघ से एनओसी मिलने के बाद अब शीघ्र ही एस्ट्रोटर्फ की कमान कॉलेज प्रशासन को सौंप दी जाएगी। फिलहाल ग्राउंड की देखरेख कार्यदायी संस्था कर रही है।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पांच करोड़ की लागत से हॉकी के एस्ट्रोटर्फ का निर्माण वर्ष 2015 से चल रहा है। ग्राउंड का काम कार्यदायी संस्था की ओर से कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर किए जाने से पहले बेल्जियम स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की टीम एस्ट्रोटर्फ का मुआयना कर रिपोर्ट देती है। अगस्त में इस टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर ग्राउंड को देखा था।
वे बाकायदा इसके लिए अत्याधुनिक उपकरण भी लेकर आए थे। जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट महासंघ को सौंपी। अब जाकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने इसकी जानकारी खेल निदेशालय को दी है।