{"_id":"5bb51669867a554f143213bf","slug":"191538594409-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ से मिशन 2019 फतह की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ से मिशन 2019 फतह की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र की पांच लोकसभा सीटों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा दिया। साथ ही कहा कि बूथ जीते तो मिशन 2019 फतह से कोई रोक नहीं सकेगा। यूपी में महागठबंधन की धार भी कुंद हो जाएगी। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक बुधवार को गोरखपुर क्लब में हुई। इसमें गोरखपुर सदर, बांसगांव, देवरिया, पडरौना (कुशीनगर) और महाराजगंज लोकसभा सीट की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। तीन सांसद और 25 विधायकों की मौजूदगी में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि संगठन की रचना, बूथ समिति का गठन, मतदाता सूची में सुधार और सदस्यता अभियान को सफल बनाकर मिशन 2019 की लड़ाई आसान बनाई जा सकती है। सांसद, विधायक भी तैयारी में जुट जाएं। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत का मंत्र दिया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा विकास के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में जाएगी। प्रदेश महामंत्री और क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि इस बार गोरखपुर क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य है। संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर और महामंत्री सहजानंद राय ने किया।

भाजपा सरकार किसानों की हितैषी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में सबसे ज्यादा काम किए हैं। 86 लाख किसानों को कर्ज माफ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया। साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन