{"_id":"5b80646742c7924676416fc9","slug":"191535140967-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाका और अच्छेलाल पर 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाका और अच्छेलाल पर 50 हजार का इनाम
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार शाका और पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी अच्छेलाल पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। एसएसपी के रिपोर्ट पर आईजी ने इनाम राशि बढ़ाई है। फरार शाका को पुलिस की चार अलग अलग टीमें आज तक नहीं पकड़ पाई है।
17 अगस्त को देवरिया के भाटपारानी में पुलिस वाहन चेक कर रही थी। उसी दौरान बरहज के मिर्जापुर निवासी शाका पांडेय बाइक से पहुंचा। सिपाही अखिलेश यादव के रोकने पर वह फायर कर दिया। सिपाही के घायल होने के बाद वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया था। वहां उसके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी।
उसी बीच वह मौका पाकर फरार हो गया। बदमाश को इलाज के लिए गोरखपुर लाने वाले दरोगा तसरीक अहमद और सिपाही त्रिवेंद्र चौधरी, मनीष रौनियार तथा रवि सिंह के खिलाफ गुलरिहा थाने में केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शाका पर देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बिहार के गोपालगंज और सिवान में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अच्छेलाल पर झंगहा थाने में रिटायर दरोगा पिता और पुत्र की हत्या समेत कई केस दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इनके तलाश में है।