फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घाघरा खतरे का निशान पार

खजनी, गोला में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर

Tue, 31 Jul 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 31 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
घाघरा खतरे का  निशान पार
मुराली का पुरवा में घाघरा कर रही तेजी से कटान।
गोरखपुर। खजनी और गोला तहसील से गुजरने वाली घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। बंधों पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है। इसकी सूचना डीएम को भी दी गई है। उन्होंने एसडीएम सहित तमाम अफसरों को कटान वाले क्षेत्रों में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ चौकियों की जानकारी मांगी है। साथ ही शहरी क्षेत्र में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम भूमि अध्याप्ति से जलभराव वाले इलाकों का ब्योरा तलब किया है। हालांकि राप्ती, रोहिन नदी और कुआनो नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। इस कारण शहरी क्षेत्र के बंधों पर दबाव नहीं है।
विज्ञापन

जलस्तर

नदी स्थान/जलस्तर (मीटर) खतरे का निशान
घाघरा अयोध्या 92.75 92.73 स्थिर
राप्ती बर्डघाट 71.96 74.98 बढ़ाव पर
रोहिन तिनमुहानी 78.73 82.44 बढ़ाव पर
कुआनो मुखलिसपुर 74.54 78.85 बढ़ाव पर
 

एनडीआरफ की दो टीमें तैनात

बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। इलाहाबाद से एनडीआरएफ की दो टीमें आ गई हैं। इन्हें बेलघाट के कम्हरिया घाट पर लगाया गया है। एनडीआरएफ की टीमें बिहार के कुछ क्षेत्रों की मानीटरिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन

बंधों की मरम्मत को 1.43 करोड़

जिले के 66 बंधों की मरम्मत के लिए 1.43 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। एक बंधे की मरम्मत पर करीब एक लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed