{"_id":"5a05df1d4f1c1b97678ba8ff","slug":"191510334237-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर फेंके ईंट-पत्थर, 15 गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों पर फेंके ईंट-पत्थर, 15 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
sant kabir nagar
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद की गाड़ी का तोड़ा गया शीशा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। नगर में बृहस्पतिवार रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सड़क के किनारे खड़े पूर्व सांसद, भाजपा नेता और डॉक्टर के वाहन समेत 15 से अधिक गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हुई, तब तक घटना के अंजाम देने वाले आरोपी भाग निकले। शुक्रवार को पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।बृहस्पतिवार की आधी रात में बरदहिया बाजार की ओर से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ईंट पत्थर लेकर पुरानी सब्जी मंडी रोड से होते हुए गोला बाजार, मोती तिराहा, सरैया बाईपास तक सड़क किनारे खडे़ वाहनों पर पथराव किया। इस घटना में बरदहिया बाजार निवासी विजय बहादुुर की चार पहिया गाड़ी, पुुुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र यादव के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो, भाजपा नेता विवेकानंद वर्मा, गोला बाजार निवासी आकाश कसौधन, संदीप मोदनवाल, गायत्री मंदिर बरदहिया बाजार के निकट खड़ी पीएचसी खलीलाबाद में तैनात डॉक्टर शिवानंद सिंह के वाहनों में पथराव कर तोड़फोड़ की। इसके बाद बदमाश कुंज बिहारी रुंगटा की हाईवे पर सरैया स्थित बाइक एजेंसी पर पहुंचे यहां बदमाशों ने एजेंसी के बाउंड्रीवाल के अंदर खड़ी बाइकों पर पथराव करके करीब छह गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित ने बताया कि घटना करीब एक बजे रात की है। उन्होंने डायल 100 नंबर को सूचना दी तो पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाश भाग निकले। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि निकाय चुनाव को लेकर पुलिस जहां सतर्क होने का दावा कर रही है, वहीं स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शहर के अंदर घुस कर करीब तीन किलोमीटर तक जिस तरीके से लोगों के दरवाजे पर खड़ी लग्जरी गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया ,उससे निकाय चुनाव में पुलिस की सक्रियता के दावे की पोल खुल गई।
कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन