{"_id":"59d79d844f1c1b8d698b4668","slug":"191507302788-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक हो गईं जिले की 10 राशन दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक हो गईं जिले की 10 राशन दुकानें
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले की 10 राशन दुकानें हाईटेक हो गईं हैं। इन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से अब डिजिटल पेमेंट संभव हो सकेगा। इसके साथ ही कोटेदार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर मिलने वाली अन्य सुविधाएं देने में भी सहयोग करेेंगे। इस काम के लिए गोरखपुर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है।
शुक्रवार को डीएम राजीव रौतेला ने सीएससी, ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से 10 कोटेदारों को लैपटॉप एवं सिगनल फिंगर प्रिंट स्कैन डिवाइस बांटकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनपद में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर डिजिटल पेमेंट की शुरुआत के लिए गोरखपुर को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना गया है। लैपटॉप पाने वालों में अयोध्या प्रसाद, दान बहादुर, रमाकांत, चंद्रभान, रामजी मौर्य, परशुराम, जयहिंद, जनार्दन, नंदू और सावित्री देवी हैं। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सीएससी के प्रभारी उपस्थित रहे।