{"_id":"597b4ec84f1c1b313d8b4a11","slug":"191501253320-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अथर्व और विकास अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अथर्व और विकास अव्वल
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में लिटिल फ्लॉवर धर्मपुर के अथर्व सिंह और सीनियर वर्ग में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के विकास कुमार अव्वल रहे। वहीं जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान होली फ्लेम एकेडमी के हरिओम त्रिपाठी और तीसरा स्थान नेशनल प्राइड एकेडमी के हरिओम यादव को मिला। सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान डिवाइन पब्लिक स्कूल के आकाश यादव और तीसरा स्थान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के चंद्रशेखर शुक्ल को मिला।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक और सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 के 121 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश कुमार गौतम ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठकर्मी शिवनाथ समेत स्कूलों के शिक्षक और प्राचार्य मौजूद रहे।