{"_id":"5cb0d726bdec22144b7f0c7b","slug":"181555093286-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की तेज धारा में बह गया किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की तेज धारा में बह गया किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू की तेज धारा में बह गया किसान
मवेशी के साथ नदी पार कर रहे थे लालसा यादव
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। क्षेत्र के दिलासपुरा गांव के पास मवेशी चराने के लिए सरयू नदी पार कर रहे 65 वर्षीय किसान नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से नदी में किसान की तलाश में जुट गई। हालांकि देर शाम तक तेज धारा में उसे ढूंढा नहीं जा सका था, लेकिन किसान की तलाश जारी है।
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे दिलासपुरा गांव निवासी लालसा यादव (65) चार मवेशियों को चराने के लिए सरयू नदी तैर कर पार कर रहे थे। वह नदी की बीच धारा में पहुंचे थे कि अचानक तेज बहाव के कारण उनका नियंत्रण खो गया और तेज धारा में बह गए। नदी के किनारे बैठे ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, वह धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह व थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से लालसा की तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक किसान का पता नहीं चल सका था। इस घटना की जानकारी मिलने पर लालसा के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।