{"_id":"5c64690dbdec224bc356f52b","slug":"181550084365-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम श्रम योगी पेंशन योजना का पंजीकरण कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम श्रम योगी पेंशन योजना का पंजीकरण कल से
Thu, 14 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। असंगठित क्षेत्र के मजदूर 15 फरवरी से प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना का पंजीकरण करा सकेंगे। गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के श्रम विभाग के दफ्तर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शाखा कार्यालय, ईएसआईसी और ईपीएफओ कार्यालय में इसकी व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत मजदूरों को पेंशन के तौर पर 3000 रुपये मिलने हैं।
उप श्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि पेंशन योजना 15 फरवरी से प्रभावी होगी। यह स्वैच्छिक अंशदायी पेंशन योजना है। एलआईसी को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। आधार कार्डधारक ही पेंशन योजना का लाभ उठा सकेंगे। मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिन लोगों को पंजीकरण कराना है, वे सिर्फ अपना मोबाइल नंबर बताएंगे। किसी दूसरे प्रमाण पत्र या अभिलेख की जरूरत नहीं है। पंजीकरण कराने वालों का सत्यापन भी नहीं होगा। हर आवेदक को अपना अंशदान प्रतिमाह जमा करना पड़ेगा। उसकी उम्र सीमा 60 वर्ष तय की गई है। उप श्रमायुक्त ने बताया कि गोरखपुर मंडल में पेंशन योजना को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जन सुविधा काउंटर बनाए गए हैं, ताकि पंजीकरण का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सके।