फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पहले पेज पर - पुलिस का उजला पक्ष

पहले पेज पर - पुलिस का उजला पक्ष

Wed, 03 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पहले पेज पर - पुलिस का उजला पक्ष
पुलिस का एक चेहरा यह भी - अब कोई भूखा न सोएगा
विज्ञापन

- धर्मशाला चौकी के सामने दरोगा के लंगर की एसएसपी ने की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ में एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के मामले में पूरे प्रदेश में पुलिस के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं गोरखपुर में धर्मशाला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस का उजला पक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से भूखे व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए लंगर प्रारंभ किया। गांधी जयंती के मौके पर एसएसपी शलभ माथुर ने लंगर की शुरुआत कर जरूरतमंदों को खाना खिलाया।
धर्मशाला चौकी के सामने खाली पड़ी जमीन पर कुछ समय पहले प्रमोद सिंह ने गरीबों के लिए शरणालय बनवाया। वहां पुराने कपड़ों को एकत्रित करने, उसे दुरुस्त कर उसकी सिलाई और धुलाई कराकर गरीबों में बांटने की व्यवस्था की गई। इस अभियान से व्यापारी, शहर के प्रतिष्ठित लोग जुड़े। पुराने कपड़े भी आने लगे। अक्सर कई लोग ऐसे भी आते हैं, जिन्हें कपड़ों के अलावा भोजन की भी जरूरत होती है। इसी को देखते हुए चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र के कुछ लोगों को साथ लेकर गरीबों के लिए लंगर की शुरुआत की। प्रमोद सिंह के इस काम में क्षेत्र के हरगोविंद प्रवाह, अजय कुमार जायसवाल, सर्वजीत सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, जगनैन सिंह, विशाल मृगवानी, विक्की, अतुल, पारस नाथ मौर्या प्रमुख मददगार हैं।
विज्ञापन

कोट
- सराहनीय पहल है। जरूरतमंदों को खाना, कपड़ा देना बड़ा काम है। पुलिस प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश होगी। - शलभ माथुर, एसएसपी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed