{"_id":"5bb27d81867a55019f2c98f5","slug":"181538424193-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर जेल से आजाद होंगे चार कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर जेल से आजाद होंगे चार कैदी
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापू के संदेश सुनाकर रिहा किए जाएंगे चार कैदी
चोरी और चोरी के सामान बेचने के जुर्म में मंडलीय जेल में काट रहे सजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंडलीय जेल से चार कैदियों की आजादी का रास्ता खुल जाएगा। गांधी जयंती पर इन कैदियों को महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके बाद जेल प्रशासन जुर्माने की राशि जमा कराने सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरी कर पांच अक्टूबर को इन कैदियों को रिहा कर देगा।
पंद्रह दिन पहले जेल प्रशासन ने रिहाई के लिए इन कैदियों के नाम का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। शनिवार को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इन कैदियों पर चोरी, चुराए सामान बेचने के आरोप के अलावा रेलवे एक्ट के तहत दर्ज मामलों में सजा पाए हैं। इनमें कुशीनगर के खड्डा निवासी पिंटू, गोरखपुर के मियां बाजार निवासी अमित गौड़, बेलीपार के कड़जहीं निवासी खजांची के वट, गोंडा के छपिया निवासी रामजीत उर्फ सानू शामिल हैं। पिंटू पर तीन हजार, अमित पर 1500, खजांची पर एक हजार और रामजीत पर 1500 रुपये का जुर्माना है। ये सभी अपनी सजा का 70 फीसदी समय जेल में व्यतीत कर चुके हैं।