{"_id":"5b86edf542c79246675319a2","slug":"181535569397-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी
राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
पीएम को भेजा 14 सूत्री ज्ञापन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राज्य कर्मचारी एसोसिएशन जिला इकाई के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर लगी रोक हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
धरने में अध्यक्ष शांति स्वरूप तिवारी ने कहा कि पेंशन हमारा हक है। इसे हम लेकर रहेंगे, चाहे इसके लिए किसी भी स्तर की लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकांत मणि पाठक ने वेतन आयोग की सिफारिशों की विसंगतियों को दूर कर राज्य में लागू नहीं किए जाने पर निराशा जताई। मंत्री संजय पांडेय ने कहा कि केंद्र की तरह राज्य कर्मचारियों का वेतन-भत्ता दिया जाए। अगर सरकार इस पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती तो आगामी चुनाव में इसका विरोध झेलने को तैयार रहे। अजय राय ने ठेकेदारों को संविदा के माध्यम से नवयुवकों से पूरा काम लेकर कम पारिश्रमिक देने का मुद्दा उठाया। अवधेश सिंह ने आउटसोर्सिंग की प्रथा बंद कर सभी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। बैठक में मृणाल मिश्र, रामकृपाल यादव, राजीव मोहन त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन लाल शर्मा, सलीम शेख, रामदेव, विशंभर पांडेय, छोटेलाल, निरंजन, अवधेश पाठक, विनोद मणि, संजय सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, मनीष चंद गौतम, संजय यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील सिंह सुमन ने किया।