{"_id":"5b7ee4f342c79246424d6338","slug":"181535042803-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी अटल की अस्थि कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी अटल की अस्थि कलश यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद सहजनवां आएगी। वहां भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी पुष्प वर्षा करेंगे, फिर यात्रा कुशीनगर और महराजगंज जाएगी। महराजगंज से 25 अगस्त को दोपहर दो बजे तक यात्रा गोलघर आएगी। निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा के बाद अस्थियां राप्ती नदी में राजघाट तट पर विसर्जित की जाएंगी।
अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा को एतिहासिक बनाने के लिहाज से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने बृहस्पतिवार को चेतना तिराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा गए, फिर इंदिरा बाल विहार में लोगों से संपंर्क कर पूर्व प्रधानमंत्री की कलश यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने की अपील की। महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि अटल जी का गोरक्ष नगरी से गहरा लगाव था। संपर्क अभियान में कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज अग्रहरि, प्रबल प्रताप शाही और मनु जायसवाल आदि शामिल थे।

योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे
अटल अस्थि कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभा के लिए बृहस्पतिवार को बेनीगंज स्थित दफ्तर में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में भाजयुमो, महिला मोर्चा, ओबीसी और अनुसूचित मोर्चा की बैठक हुई। इसमें बताया गया अस्थि कलश यात्रा 25 अगस्त को निपाल लॉज से राप्ती नदी के राजघाट तक जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अस्थि कलश यात्रा जिस भी चौराहे से जाएगी, वहां पुष्प वर्षा होगी। इसके लिए पार्टी नेता, कार्यकर्ता और सभासदों को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर रणजीत राय बड़े, अर्चना सिंह, अमिता गुप्ता, नेहा चौधरी, अनुपमा पांडेय, निहारिका त्रिपाठी, ममता जायसवाल, चंदा सिन्हा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन