फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अटल की श्रhांजलि सभाग में आएंगे सात हजार कार्यकर्ता

अटल की श्रhांजलि सभाग में आएंगे सात हजार कार्यकर्ता

Thu, 23 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अटल की श्रhांजलि सभाग में आएंगे सात हजार कार्यकर्ता
अटल की श्रद्धांजलि सभा में आएंगे सात हजार कार्यकर्ता
विज्ञापन

- 23, 24 अगस्त को सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में 70 सेक्टरों से सात हजार भाजपा कार्यकर्ता आएंगे। इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की अगुवाई में छह मंडलों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि 25 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को गोरखपुर पहुंचेगी। सजहनवां में यात्रा का स्वागत होगा फिर कलश यात्रा कुशीनगर और महराजगंज चली जाएगी। महराजगंज से यात्रा 25 अगस्त को गोलघर पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा होगी। देर शाम राप्ती नदी के राजघाट तट पर अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए 23, 24 अगस्त को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजिताशु सिंह आशु, ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्र, अशोक मिश्र, देवेंद्र पाल, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, शशिकांत सिंह, प्रबल प्रताप शाही, वरुण चौरसिया, अच्युतानंद शाही, राजेश तिवारी, देशबंधु शुक्ल और राजीव रंजन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


निपाल क्लब में श्रद्धांजलि सभा
महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा निपाल क्लब में होगी। दो मंच बनाए जाएंगे। एक मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री का चित्र और उनका अस्थि कलश रखा जाएगा, जहां पार्टी नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी पुष्प अर्पित करके पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति की कामना कर सकेंगे। दूसरे मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम नेता रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed