फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुश्ती प्रतियोगिता 1

कुश्ती प्रतियोगिता 1

Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता 1
पूर्वोत्तर रेलवे के आशुतोष बने गोरखपुर केसरी
विज्ञापन

गोरखपुर कुमार के खिताब पर सेतुभान का कब्जा, जनार्दन बने वीर अभिमन्यु
सीएम ने विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर गदा भी थमाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के गोरखपुर केसरी के खिताब पर पूर्वोत्तर रेलवे के आशुतोष तिवारी ने कब्जा जमाया है। वहीं खजनी के सेतुभान गोरखपुर कुमार बने हैं। वीर अभिमन्यु का खिताब गोरखपुर छात्रावास के जनार्दन यादव ने हासिल किया। सभी विजेताओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगद पुरस्कार और गदा देकर सम्मानित किया।
तीन वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में 125 पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। सबसे रोमांचक कुश्ती गोरखपुर केसरी के फाइनल में दिखी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई कुश्ती में रेलवे के आशुतोष त्रिपाठी ने रेलवे के ही शैलेष को चित कर दिया। गोरखपुर कुमार के लिए भी कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल में खजनी के सेतुभान ने अंतिम समय में गोरखपुर खेल छात्रावास के आयुष कुमार को तीन के मुकाबले दो अंकों से पराजित किया। गोरखपुर अभिमन्यु के खिताब के लिए भी रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में दो सगे भाई आमने-सामने थे। मुकाबले में गोरखपुर छात्रावास के जनार्दन यादव ने स्पोर्ट्स कालेज के सुरेंद्र को आठ-दो से हरा कर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता का संचालन जिला कुश्ती संघ के सचिव मायाशंकर शुक्ल ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कुलपति यूपी सिंह ने भी पहलवानों को नकद पुरस्कार दिया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पहलवान दिनेश सिंह, कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, प्रभात पांडेय, सुशील कुमार यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव, हरेराम यादव, गिरधारी पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये मिले पुरस्कार
गोरखपुर केशरी के विजेता आशुतोष को 11000 रुपये एवं गदा, उपविजेता शैलेष को 5100 रुपये पुरस्कार दिए गए। गोरखपुर कुमार के विजेता सेतुभान को 5100 रुपये एवं गदा तथा उपविजेता खेल छात्रावास के आयुष कुमार को 2500 रुपये दिए गए। वीर अभिमन्यु के विजेता जनार्दन यादव को 3000 रुपये नगद और गदा तथा उपविजेता सुरेंद्र को 2000 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैराकी में सूरज, अभिषेक और प्रखर अव्वल
भीम सरोवर में हुई तैराकी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम सूरज चौहान, द्वितीय युवराज यादव और तृतीय स्थान पर नंद किशोर रहे। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अभिषेक यादव, द्वितीय विराट चौहान और तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार रहे। उप कनिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रखर सिंह, द्वितीय क्षितिज पांडेय और तृतीय विश्वजीत यादव रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तैराकी प्रतियोगिता में पारसनाथ सिंह, पीएसी प्रशिक्षक और संध्या यादव कोच गोरखपुर ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed