{"_id":"5b620b7d4f1c1bde6d8b5b18","slug":"181533152125-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर क्रेन मशीन पलटी, ट्रेनें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर क्रेन मशीन पलटी, ट्रेनें थमीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरा इंजन
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती/ गोरखपुर। गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के आउटर क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे निरीक्षण यान की क्रेन मशीन का सेंटर फ्लॉवर और पहिया अचानक टूटने से मशीन पटरी पर ही पलट गई। इससे वैशाली, देहरादून एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, अवध एक्सप्रेस समेत 10 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। करीब छह घंटे बाद क्रेन को हटाकर रूट पर ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया।
ट्रैक की मरम्मत के लिए बुधवार को दोपहर में क्रेन युक्त निरीक्षण यान गोरखपुर से रवाना हुआ था। गनीमत रही कि गोविंदनगर में दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, मगर मेन लाइन ब्लॉक होने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रि य हो गया। मौके पर रेल अधिकारियों के अलावा जीआरपी और आरपीएफ तकनीकी टीम के साथ पहुंच गई और स्थिति सामान्य करने में जुट गई।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर प्रसाद ने बताया कि बस्ती रेलवे स्टेशन पर मनवर संगम एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रोकी गईं। अन्य ट्रेनों को गोंडा के अलावा मुंडेरवा, चुरेब, संतकबीर नगर में रोक दिया गया। वैशाली एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस व कई पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया।