फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर तालाबंदी

यूनिवर्सिटी में छात्रों ने प्रदर्शन कर की तालाबंदी

Wed, 01 Aug 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Aug 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर तालाबंदी
Gorakhpur University
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर छात्रों ने मंगलवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन के ताला लगा दिया। नियंता मंडल के हस्तक्षेप के बाद ताला खुला। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन देकर जल्द चुनाव की मांग की। कहा कि अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिंगदोह सिफारिश के मुताबिक चुनाव नहीं कराया तो सात अगस्त से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


मांगपत्र में छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी में शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ का चुनाव हो सकता है तो छात्र संघ का चुनाव कराने में आनाकानी क्यों हो रही है। छात्र मनीष ओझा, अंशुमान पाठक एवं अनिल दुबे ने कहा कि नौ मार्च को लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात कर छात्र संघ चुनाव कराने के लिए मांग पत्र सौंपा गया था। राज्यपाल के निर्देश पर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी एवं डिग्री कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया गया था। सभी जगहों पर चुनाव हो रहे हैं सिर्फ गोरखपुर में नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कुलदीप तिवारी, शिवम चौधरी, शिवम सिंह, अभिषेक यादव, सागर चौहान, अभय शुक्ल, अरविंद पासवान, हरी प्रताप पासवान, अक्षय गुप्ता, कार्तिक रावत, विशाल भाटिया, अनूप गोंड, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed