फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तिरंगे के जन्मदिन पर माहौल हुआ तिरंगा

तिरंगे के जन्मदिन पर माहौल हुआ तिरंगा

Mon, 23 Jul 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 23 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तिरंगे के जन्मदिन पर माहौल हुआ तिरंगा
रुस्तमपुर से मां भारती के जयघोष के साथ तिरंगी साड़ी पहने. हाथ में तिरंगा और दीपक लिए 72 महिलाओं का जत्था जब निकला तो सड़क पर यातायात थम सा गया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। भव्या मैरेज हाउस, रुस्तमपुर से मां भारती के जयघोष के साथ तिरंगी साड़ी पहने. हाथ में तिरंगा और दीपक लिए 72 महिलाओं का जत्था जब निकला तो सड़क पर यातायात थम सा गया। जो जहां था वहीं खड़े होकर इस अनूठी शोभायात्रा को देखने लगा। लोग एक-दूसरे से पूछने लगे कि यह क्या है, क्यों हो रहा है? उत्सुकता के चलते थोड़ी देर जो ठहरा, उसे इसका जवाब भी मिल गया।
विज्ञापन



72 तिरंगे और 72 दीपों के साथ इतनी ही महिलाएं भारत माता के जयकारों के बीच जब आजाद चौक की ओर बढ़ीं तो आसपास के दुकानदार भी बाहर आ गए। इस अनूठी शोभायात्रा का साक्षी बनने वाले कई लोग स्वत: पीछे-पीछे चल पड़े। हिंदू चेतना मंच की ओर से निकाली गई यह शोभायात्रा जब आजाद चौक पहुंची तो वहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की गई। आजाद जयंती की पूर्व संध्या पर हिंदू युवा मंच के आह्वान पर जुटे लोगों ने अमर शहीद के सम्मान में जयकारे लगाए तो वातावरण गूंज उठा। कक्षा तीन की बच्ची रत्नम प्रियम ने 72 पंक्तियों की कविता पढ़कर माहौल में तारी देशभक्ति के भाव को चरम पर पहुंचा दिया। महिलाओं की टोली का नेतृत्व सुमन हिंदू ने किया। संचालन हरिनारायण ने किया। शोभायात्रा में डॉ. सुरेंद्र हिंदू, विष्णु, रामनारायण, गीता, रीना, आरती, तारा, पंकज, अनिल, गोपाल, वर्षा, आदित्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

72 साल के सफर का प्रतीक बनीं 72 महिलाएं

हिंदू चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवंश हिंदू के अनुसार 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया गया था। इसलिए हमने इस दिन को तिरंगा दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था। 72 साल पूरा होने पर संस्था की 72 महिलाओं ने तिरंगी साड़ी में तिरंगा लिए लोगों को इस दिन का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि संस्था 156 करोड़ की लागत से गोरखपुर में शहीदों का स्वर्ण मंदिर बनवाने के लिए भी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से करेंगे तिरंगा दिवस घोषित करने की मांग

शोभायात्रा के बाद भव्या मैरेज हाउस में हुई गोष्ठी के दौरान मेयर सीताराम जायसवाल ने इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर 22 जुलाई तिरंगा दिवस के रूप में घोषित करने की मांग करूंगा। उन्होंने पहली बार तिरंगा दिवस के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और इसे हर वर्ष जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी मुहिम चलाएं कि हर घर पर तिरंगा लहराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed